मंगलवार को NDA की बैठक में शामिल होंगे जन सेना के नेता पवन कल्याण

खबरे |

खबरे |

मंगलवार को NDA की बैठक में शामिल होंगे जन सेना के नेता पवन कल्याण
Published : Jul 17, 2023, 4:00 pm IST
Updated : Jul 17, 2023, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Pawan Kalyan
Pawan Kalyan

कल्याण को बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है और वह सोमवार शाम को तिरुपति से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

तिरुपति (आंध्र प्रदेश): जन सेना पार्टी के संस्थापक और अभिनेता पवन कल्याण मंगलवार को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में भाग लेंगे।

पार्टी के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कल्याण के साथ जन सेना की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर भी बैठक में भाग लेंगे। जन सेना के एक पदाधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि अभिनय से राजनीति में आए कल्याण को बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है और वह सोमवार शाम को तिरुपति से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

वह हाल में पार्टी के एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के लिए एक महिला पुलिस निरीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के वास्ते तिरुपति आए हुए हैं।

कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना ने 2019 में विधानसभा और संसदीय चुनाव अकेले लड़े थे और पार्टी महज एक विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर पायी थी।

चुनाव के तुरंत बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला लिया था और दोनों ने एक साथ मिलकर काम करने का फैसला किया। कल्याण की पार्टी का भाजपा से गठबंधन है, वहीं उनके तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) तथा उसके अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू से भी अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कई मौकों पर खुलकर कहा है कि उनका इकलौता उद्देश्य वाई एस जगनमोहन रेड्डी नीत वाईएसआरसीपी को सत्ता से बाहर करना है और उन्होंने कहा है कि वह विपक्षी वोटों में विभाजन नहीं होने देंगे जिससे सत्तारूढ़ पार्टी को कोई फायदा न मिल पाए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM