मणिपुर हिंसा: महिला की हत्या मामले में नौ लोग गिरफ्तार, नगा इलाकों में 12 घंटे का बंद

खबरे |

खबरे |

मणिपुर हिंसा: महिला की हत्या मामले में नौ लोग गिरफ्तार, नगा इलाकों में 12 घंटे का बंद
Published : Jul 17, 2023, 11:26 am IST
Updated : Jul 17, 2023, 11:26 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

राज्य में अब तक कम से कम 150 लोगों की जान जा चुकी है।

इंफाल : मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में एक महिला की हत्या के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। महिला की उम्र 55 वर्ष के करीब थी और उसे सावोम्बंग इलाके में शनिवार शाम को गोली मारी गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से दो अग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं।  ये गिरफ्तारियां जिले के विभिन्न इलाकों से की गई हैं।

इंफाल ईस्ट के पुलिस अधीक्षक कश शिवकांत सिंह ने कहा कि जांच जारी है और अगर इसमें और लोगों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। सिंह के अनुसार, जिस महिला की हत्या की गई है, वह मारिंग नगा समुदाय से ताल्लुक रखती थी। हेईकाकमापाल गांव विकास समिति ने कहा कि वह तीन आरोपियों को क्षेत्र से निर्वासित करेगा।

राज्य के उन इलाकों में जहां नगा समुदाय के लोग रहते हैं, वहां सोमवार सुबह छह बजे से 12 घंटे का बंद शुरू हुआ। यह बंद मणिपुर में नगा समुदाय के लोगों के शीर्ष संगठन ‘यूनाइटेड नगा काउंसिल’ (यूएनसी) ने महिला की हत्या के विरोध में आहूत किया है। यूएनसी ने हत्या मामले की न्यायिक जांच और आरोपियों के लिए ‘ऐसी सजा की मांग की है, जो एक उदाहरण’ पेश करे।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 150 लोगों की जान जा चुकी है।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM