मध्य प्रदेश में भारी बारिश से झरने का जलस्तर बढ़ा : किशोर लापता, कई लोग बचाए गए

खबरे |

खबरे |

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से झरने का जलस्तर बढ़ा : किशोर लापता, कई लोग बचाए गए
Published : Jul 17, 2023, 1:44 pm IST
Updated : Jul 17, 2023, 1:44 pm IST
SHARE ARTICLE
representational Image
representational Image

वह पानी का स्तर बढ़ने के कारण नहाते समय उसमें बह गया।

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भारी बारिश के कारण महादेव झरने का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके चलते कई पर्यटक वहां फंस गए। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित महादेव झरने का जलस्तर बढ़ने से रविवार शाम उसमें स्नान कर रहा एक किशोर लापता हो गया, जबकि कई अन्य पर्यटकों को बचा लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने कहा कि लापता किशोर (16) भोपाल का रहने वाला है और उसका पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। मीना ने बताया कि किशोर अपने दोस्त के साथ झरना देखने आया था, लेकिन वह पानी का स्तर बढ़ने के कारण नहाते समय उसमें बह गया।

उमरावगंज पुलिस थाने के प्रभारी सी एल वर्मा ने कहा, “भारी बारिश के बाद झरने का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण कई पर्यटक वहां फंस गए। बाद में वन विभाग की टीम और होमगार्ड के जवानों ने उन्हें बचाया।”

झरने के पास फंसे रायसेन निवासी सिद्धु चौरसिया ने कहा कि इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं है और उन्हें रविवार शाम करीब सात बजे बचाया गया। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी अरविंद दुबे और पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल भी रविवार रात मौके पर पहुंचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM