तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, आठ लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, आठ लोगों की मौत
Published : Oct 17, 2023, 6:09 pm IST
Updated : Oct 17, 2023, 6:09 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने की दूसरी घटना कम्मापट्टी गांव में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

विरुधुनगर(तमिलनाडु) : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के रंगापलयम स्थित एक पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले की एक अन्य पटाखा बनाने की इकाई में धमाके में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस, दमकल एवं बचाव सेवा कर्मी एवं स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने और पीड़ितों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शिवकाशी की पटाखा फैक्टरी में अचानक हुए धमाके के बाद घटनास्थल से सात जले हुए शव मिले हैं और उनकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है।’’  अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि मारे गए लोग मजदूर हो सकते हैं।  पुलिस ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने की दूसरी घटना कम्मापट्टी गांव में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM