बंगाल में देसी बम विस्फोट में लड़की की मौत

खबरे |

खबरे |

बंगाल में देसी बम विस्फोट में लड़की की मौत
Published : Nov 17, 2022, 4:41 pm IST
Updated : Nov 17, 2022, 4:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Girl killed in crude bomb blast in Bengal
Girl killed in crude bomb blast in Bengal

राज्य के उत्तरी 24 परगना जिले में देसी बम विस्फोट में नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बारासात (पश्चिम बंगाल) : राज्य के उत्तरी 24 परगना जिले में देसी बम विस्फोट में नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट बुधवार शाम मिनाखान क्षेत्र के बछोरा गांव में तब हुआ जब बच्ची ने अपने मामा के घर कौतूहलवश बम को उठा लिया।

मिनाखान अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमीनुल इस्लाम ने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती क्षेत्र की निवासी दूसरी कक्षा की छात्रा घटना से दो दिन पहले अपने मामा के घर आई थी।

उन्होंने कहा कि देसी बम लड़की के मामा के घर की पहली मंजिल पर एक कैरम बोर्ड के पास रखा था, जो निर्माण मजदूर के रूप में काम करता है और किराने की दुकान भी चलाता है।

इस्लाम ने कहा कि घटना के बाद घर में रहने वाले भाग गए और लड़की के मामा को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने मौके का दौरा किया और नमूने एकत्र किए, लेकिन वहां कोई अन्य बम या बम बनाने की सामग्री नहीं मिली।

अधिकारी ने कहा कि घर के पास एक पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM