डेरा अनुयायी हत्याकांड में दो और संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

डेरा अनुयायी हत्याकांड में दो और संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
Published : Nov 17, 2022, 4:49 pm IST
Updated : Nov 17, 2022, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Two more suspected shooters arrested in Dera follower murder case
Two more suspected shooters arrested in Dera follower murder case

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह कटारिया की छह हमलावरों ने 10 नवंबर को पंजाब में फरीदकोट के कोटकपूरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा अनुयायी की मौत के मामले में दो और संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के तीन शूटर को रसद मुहैया कराने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह कटारिया की छह हमलावरों ने 10 नवंबर को पंजाब में फरीदकोट के कोटकपूरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह 2015 के बरगढ़ी बेअदबी मामले में आरोपी थे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए बताया कि प्रदीप की हत्या के मामले में होशियारपुर से मनप्रीत उर्फ ​​मणि और भूपिंदर उर्फ ​​गोल्डी नाम के दो शूटर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, “फरीदकोट पुलिस ने बलजीत उर्फ मन्ना को हरियाणा के तीन शूटर को रसद मुहैया कराने के लिए गिरफ्तार किया है।”

डीजीपी ने कहा कि कनाडा का बदमाश गोल्डी बरार डेरा अनुयायी की हत्या का मुख्य आरोपी है।

बरार पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी है, जिसकी मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM