प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर त्रिपुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर त्रिपुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा
Published : Dec 17, 2022, 3:40 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 3:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Security beefed up in Tripura ahead of PM Modi's visit
Security beefed up in Tripura ahead of PM Modi's visit

भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अगरतला में केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से रैली में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।

अगरतला : पूर्वोत्तर राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 दिसंबर की यात्रा के मद्देनजर त्रिपुरा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी (डीएम) देबप्रिय बर्धन ने बताया कि प्रधानमंत्री के महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर पहुंचने की संभावना है और वहां से वह अगरतला में विवेकानंद मैदान जाएंगे, जहां उनके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

बर्धन ने कहा कि मोदी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, वह केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे।

डीएम ने कहा कि रैली में राज्यभर से लोगों को लाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जनसभा तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।.

बर्धन के मुताबिक, रैली के बाद मोदी शाम करीब चार बजे राज्य अतिथि गृह जाएंगे।.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के मंत्रियों और भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग से बैठक करेंगे।.

प्रधानमंत्री राज्य से शाम करीब सवा पांच बजे रवाना होंगे।

भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अगरतला में केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों से रैली में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।. बर्धन ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि 18 दिसंबर को विवेकानंद मैदान में 72,000 लाभार्थी पहुंचेंगे। समूचा मैदान सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है।’’पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक शंकर देबनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भी अलर्ट पर रखा गया है। देबनाथ ने बताया, ‘‘बीएसएफ और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं।’’.

Location: India, Tripura, Agartala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM