ओडिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़, 10 घायल

खबरे |

खबरे |

ओडिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगदड़, 10 घायल
Published : Jan 18, 2023, 5:08 pm IST
Updated : Jan 18, 2023, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Stampede during cultural program in Odisha, 10 injured
Stampede during cultural program in Odisha, 10 injured

अधिकारियों ने बताया कि, 15 जनवरी को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में मामूली भगदड़ मचने से दो श्रद्धालु घायल हो गए थे, जबकि एक दिन पहले, ...

मलकानगिरी : ओडिशा के मलकानगिरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ''माल्यबंता महोत्सव'' के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।. पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम इलाके के डीएनके मैदान में घटी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले डीएनके मैदान में लगभग 40,000 लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।.

अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं लेकिन सभी की हालत स्थिर बताई जाती है।. सभी घायलों को इलाके के जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।. अधिकारियों ने बताया कि कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद जिले में 'माल्यबंता महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा था। मलकानगिरी की घटना पिछले एक सप्ताह में राज्य में इस तरह का तीसरा हादसा है।.

अधिकारियों ने बताया कि, 15 जनवरी को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में मामूली भगदड़ मचने से दो श्रद्धालु घायल हो गए थे, जबकि एक दिन पहले, अथागढ़ स्थित गोपीनाथपुर-बदंबा टी-ब्रिज पर भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए थे।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM