मप्र : सागर जिले में बस पलटने से चार लोगों की मौत, 20 घायल

खबरे |

खबरे |

मप्र : सागर जिले में बस पलटने से चार लोगों की मौत, 20 घायल
Published : Feb 18, 2023, 3:22 pm IST
Updated : Feb 18, 2023, 3:22 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Four killed, 20 injured after a bus overturned in Sagar district
MP: Four killed, 20 injured after a bus overturned in Sagar district

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

सागर (मप्र) : मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) तरुण नायक ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सागर-छतरपुर मार्ग पर निवारघाटी में सुबह करीब छह बजे हुई। एसपी ने कहा कि ‘इंदौर-छतरपुर’ जाने वाली बस पलट गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Location: India, Madhya Pradesh, Sagar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM