Nagpur violence: नागपुर हिंसा पर भड़के देवेंद्र फडणवीस: 'शहर में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा'

खबरे |

खबरे |

Nagpur violence: नागपुर हिंसा पर भड़के देवेंद्र फडणवीस: 'शहर में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा'
Published : Mar 18, 2025, 12:59 pm IST
Updated : Mar 18, 2025, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Devendra Fadnavis on Nagpur violence Latest News In Hindi
Devendra Fadnavis on Nagpur violence Latest News In Hindi

मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को मध्य नागपुर में तनाव फैल गया.  

Devendra Fadnavis on Nagpur violence Latest News In Hindi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए।  

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं।  

फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि नागपुर के महल इलाके में पथराव और तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस और प्रशासन स्थिति को संभाल रहा है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागरिकों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है और लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, नागपुर के महल इलाके में पथराव और तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस, प्रशासन स्थिति को संभाल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपील की है कि नागरिक इस स्थिति में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं और नागरिकों को उनका सहयोग करना चाहिए। नागपुर एक शांतिपूर्ण और सहयोगी शहर है। यह नागपुर की स्थायी परंपरा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और प्रशासन को पूरा सहयोग दें.

 गौर हो कि मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को मध्य नागपुर में तनाव फैल गया.   इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। जिसमें कई पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। शहर के कई हिस्सों में भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। अधिकारियों ने कहा कि महल इलाके में तलाशी अभियान के दौरान करीब 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जहां आरएसएस मुख्यालय भी है। 

इस दौरान नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जला दिया। VHP के मुताबिक, ये औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र थी।

(For More News Apart From Devendra Fadnavis on Nagpur violence Latest News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM