आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 'जगनन्ना थोडु' योजना के तहत वितरित किए 561 करोड़ रुपये

खबरे |

खबरे |

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 'जगनन्ना थोडु' योजना के तहत वितरित किए 561 करोड़ रुपये
Published : Jul 18, 2023, 5:22 pm IST
Updated : Jul 18, 2023, 5:22 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

रेड्डी ने कहा, “देश में कहीं भी इस तरह की योजना नहीं है, जिससे लाखों लोगों को फायदा हो रहा हो।”

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को ‘जगनन्न थोडु’ योजना के तहत 5.1 लाख छोटे और मंझोले कारोबारियों व कारीगरों को 561 करोड़ रुपये वितरित किए, जिसमें 11 करोड़ रुपये का ब्याज अनुदान घटक भी शामिल है। उन्होंने इस वर्ष लगातार चौथे साल अपने अस्थायी कार्यालय में इस वर्ष की पहली किस्त के तहत ये धनराशि वितरित की।

रेड्डी ने कहा, “देश में कहीं भी इस तरह की योजना नहीं है, जिससे लाखों लोगों को फायदा हो रहा हो।”

'जगनन्ना थोडु' का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और पारंपरिक कारीगरों को उनकी दैनिक पूंजी जरूरतों के लिए ऋणदाताओं के चंगुल से बचाना, और उन्हें अत्याधिक ब्याज दरों से बचने के लिए सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत प्रति वर्ष 10,000 रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है और प्रत्येक वर्ष ऋण राशि में 1,000 रुपये जोड़कर शीघ्र भुगतान की सुविधा मिलती है, जिसकी सीमा 13,000 रुपये है।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों ने इन ऋणों को समय पर चुकाया है। रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि 5.1 लाख लाभार्थियों में से 50,000 नए लाभार्थी हैं।. 

आंध्र प्रदेश में इस योजना के तहत अब तक 2,956 करोड़ रुपये वितरित किए हैं, जिससे 15 लाख से अधिक छोटे व्यापारियों को लाभ हुआ है। इसी प्रकार, ब्याज सहायता के तहत इस योजना के माध्यम से अब तक 75 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की जा चुकी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM