महाराष्ट्र :महिला का अपहरण कर की जबरन शादी फिर धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर, पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र :महिला का अपहरण कर की जबरन शादी फिर धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर, FIR दर्ज
Published : Jul 18, 2023, 11:35 am IST
Updated : Jul 18, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

शादी एक दरगाह में हुई जहां युवती को धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया गया।’’

ठाणे: ठाणे जिले के नया नगर इलाके में दूसरे धर्म की 22 वर्षीय एक महिला का कथित अपहरण करने और उसकी जबरन शादी कराने के आरोप में सोमवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नया नगर पुलिस थाना के निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी ने बताया कि आरोपियों में विवाह करने वाला युवक, उसकी मां और शादी कराने वाला मौलाना शामिल है। उन्होंने बताया, ‘‘ पीड़िता और आरोपी की मुलाकात 2021 में एक कंप्यूटर कक्षा में हुई थी। उसने उससे शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी दी थी और अपने घर में भी युवती से दुष्कर्म किया था। इसी साल मार्च में आरोपी ने लड़की से कहा कि उसके पास उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें हैं।’’

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया, ‘‘20 जून को आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और तस्वीरें प्रसारित करने की धमकी देकर उससे शादी कर ली। कथित शादी एक दरगाह में हुई जहां युवती को धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि सतर्क पड़ोसियों ने उसे बचाया क्योंकि उन्होंने पाया कि जब आरोपी और उसके रिश्तेदार घर से बाहर जाते थे तो युवती को मकान में बंद कर जाते थे।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी उसे दोबारा घर ले गए और जब उसने भागने की कोशिश की तो उसकी पिटाई की। हालांकि, वह किसी तरह अपने माता-पिता के घर पहुंचने में कामयाब रही जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि अबतक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच चल रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM