हम न तो भाजपा और न ही विपक्ष के साथ; हम तो केवल दिल्ली के साथ हैं: अल्ताफ बुखारी

खबरे |

खबरे |

हम न तो भाजपा और न ही विपक्ष के साथ; हम तो केवल दिल्ली के साथ हैं: अल्ताफ बुखारी
Published : Jul 18, 2023, 12:40 pm IST
Updated : Jul 18, 2023, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Altaf Bukhari (file photo)
Altaf Bukhari (file photo)

बुखारी ने जोर देकर कहा कि उनकी प्रतिबद्धता नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के हितों के प्रति है।

जम्मू: अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने कहा है कि उनकी पार्टी न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ है और न ही विपक्ष के साथ है। बुखारी ने जोर देकर कहा कि उनकी प्रतिबद्धता नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के हितों के प्रति है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण जम्मू-कश्मीर केंद्र सरकार से कटकर रहने का जोखिम नहीं उठा सकता। बुखारी ने कहा, “हमें दिल्ली के साथ खड़ा होना होगा। यही राष्ट्रहित में है। यही हमारे लोगों के हित में है।”

जम्मू-कश्मीर की दो प्रमुख पार्टियां-नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) जहां भाजपा के खिलाफ अन्य विपक्षी दलों के साथ खड़ी हैं, वहीं अपनी पार्टी ने खुद को राजनीतिक रूप से तटस्थ रखने का फैसला किया है।

बुखारी ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक वीडियो साक्षात्कार में कहा, “हम नयी दिल्ली के साथ हैं। हम न तो भाजपा और न ही विपक्ष के साथ हैं। हम न तो उनके साथ हैं, जो बेंगलुरु में बैठक कर रहे हैं और न ही भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ हैं।”

उन्होंने कहा, “जहां तक अपनी पार्टी का सवाल है, हम दिल्ली के साथ खड़े हैं। आप यह भी मान सकते हैं कि कल हम उस पार्टी के साथ हो सकते हैं, जो दिल्ली में शासन संभालेगी। हालांकि, उस पार्टी (कांग्रेस के केंद्र की सत्ता में आने) की संभावना सबसे कम है।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM