Andhra Pradesh News: पहले काटे दोनों हाथ, फिर गर्दन पर... प्रदेश में YSR कांग्रेस नेता की बेरहमी से हत्या
Published : Jul 18, 2024, 4:35 pm IST
Updated : Jul 18, 2024, 4:35 pm IST
SHARE ARTICLE
YSR Congress leader murdered in Andhra Pradesh News In hindi
YSR Congress leader murdered in Andhra Pradesh News In hindi

पुलिस ने घटना का कारण आपसी दुश्मनी बताया है.

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में कल रात एक वाईएसआर कांग्रेस नेता की बीच सड़क पर दोनों हाथ काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान टीडीपी के स्थानीय नेता के रूप में हुई है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने घटना का कारण आपसी दुश्मनी बताया है. पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के विनुकोंडा में एक युवक ने  YSR कांग्रेस की यूथ विंग के मेंबर शेख रशीद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

आरोपी की पहचान स्थानीय टीडीपी नेता शेख जिलानी के रूप में हुई है। जिला पुलिस प्रमुख कांची श्रीनिवास राव ने कहा कि जांच से यह स्पष्ट है कि इस घटना का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए विनुकोंडा में धारा 144 लागू कर दी गई है.

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें जिलानी राशिद पर धारदार हथियार से हमला करते नजर आ रहे हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिलानी ने राशिद के दोनों हाथ काट दिए और गर्दन पर जानलेवा हमला किया.

(For More News Apart from YSR Congress leader murdered in Andhra Pradesh News In hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM