महाराष्ट्र: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Published : Aug 18, 2023, 11:53 am IST
Updated : Aug 18, 2023, 11:53 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

झगड़े के दौरान गुस्से पर काबू नहीं रख पाए 39 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी का गला घोंट दिया,

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका में पुलिस ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  वारदात बृहस्पतिवार दोपहर को हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पति-पत्नी जिले में धनवेपाड़ा में रहते थे। व्यक्ति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसकी वजह से उनके बीच झगड़ा होता रहता था। बृहस्पतिवार को झगड़े के दौरान गुस्से पर काबू नहीं रख पाए 39 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी का गला घोंट दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।’’ सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। हत्या के आरोप में उसके पति अशोक मराडे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM