भाजपा ने मिजोरम चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

खबरे |

खबरे |

भाजपा ने मिजोरम चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की
Published : Oct 18, 2023, 3:58 pm IST
Updated : Oct 18, 2023, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP releases list of 21 candidates for Mizoram elections
BJP releases list of 21 candidates for Mizoram elections

मिजोरम विधानसभा में 40 सीटें हैं।

New Delhi:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को मिजोरम की 21 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। राज्य में सात नवंबर को मतदान होना है। वहीं, एक अलग अधिसूचना में पार्टी ने भावना बोहरा को छत्तीसगढ़ की पंडरिया विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में सात नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

इसके साथ ही, भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची के अनुसार, आर लालबियाक्तलुआंगी लुंगलेई पश्चिम सीट से, शांति विकास चकमा थोरंग सीट से, मालसावमत्लुआंगा हाचेक सीट से और वनलालहुमुआका डंपा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहली सूची में 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। बाद में, नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई जिसमें तुइवावल सीट से जूडी ज़ोहमिंगलियानी, आइजोल दक्षिण-I सीट से एफ लालरेमसांगी और सेरछिप सीट से वनलालरुआती को उम्मीदवार बनाया गया है।

मिजोरम विधानसभा में 40 सीटें हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM