महाराष्ट्र : मामूली विवाद के चलते दोस्तों ने की युवक हत्या

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : मामूली विवाद के चलते दोस्तों ने की युवक हत्या
Published : Nov 18, 2022, 4:18 pm IST
Updated : Nov 18, 2022, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Youth killed by friends over minor dispute
Maharashtra: Youth killed by friends over minor dispute

वालिव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम वसई के कमान इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान जयनातो निमाई मंडल के रूप...

पालघर:  महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में मामूली विवाद में 25 वर्षीय युवक की उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

वालिव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम वसई के कमान इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान जयनातो निमाई मंडल के रूप में हुई जो पश्चिम बंगाल के मालदा का निवासी था और यहां मजदूरी करता था।

अधिकारी ने कहा कि मामूली विवाद को लेकर मंडल और उसके तीन साथियों में झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर तीनों ने मंडल की पिटाई कर दी और उनमें से एक ने चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।.

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM