मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा : डंपर ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल

खबरे |

खबरे |

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा : डंपर ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Published : Dec 18, 2022, 1:13 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Big accident in Madhya Pradesh: Four killed, two injured after being hit by a dumper truck
Big accident in Madhya Pradesh: Four killed, two injured after being hit by a dumper truck

यह हादसा शनिवार देर रात छिंदवाड़ा शहर के पास चंदनगांव में हुआ और घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक डंपर ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात छिंदवाड़ा शहर के पास चंदनगांव में हुआ और घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव उइके ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘डंपर ट्रक ने दो मोटरसाइकिल और एक पैदलयात्री को टक्कर मार दी और फिर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’

दो घायलों का इलाज जारी है और इनमें से एक की हालत गंभीर 

एएसपी ने बताया कि सभी पीड़ित छिंदवाड़ा के रहने वाले थे और उनकी उम्र 20 से 35 साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उइके ने कहा कि डंपर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चालक के वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM