Tamilnadu Budget 2024-25: तमिलनाडु सरकार ने ‘‘7 भव्य तमिल सपने’’ पर आधारित बजट किया पेश

खबरे |

खबरे |

Tamil Nadu Budget 2024-25: तमिलनाडु सरकार ने ‘‘7 भव्य तमिल सपने’’ पर आधारित बजट किया पेश
Published : Feb 19, 2024, 1:19 pm IST
Updated : Feb 19, 2024, 1:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu government presents budget 2024-25 based on “7 grand Tamil dreams”
Tamil Nadu government presents budget 2024-25 based on “7 grand Tamil dreams”

। वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने बजट पेश किया और कई घोषणाएं कीं।

Tamil Nadu Budget 2024-25: तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना बजट पेश किया, जिसमें ‘‘7 भव्य तमिल सपने’ को आधार बनाया गया। इसके मूल में सामाजिक न्याय एवं महिला कल्याण शामिल है। वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने बजट पेश किया और कई घोषणाएं कीं। इसमें दिवंगत द्रमुक संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नाम पर एक आवासीय योजना ‘कलैग्नारिन कनावु इलम’ शामिल है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत 2030 तक राज्य भर के ग्रामीण इलाकों को ‘झोपड़ी-मुक्त’ बनाने के लिए आठ लाख कंक्रीट के मकान बनाए जाएंगे। थेन्नारसु ने अपने बजट भाषण में कहा कि सामाजिक न्याय, हाशिये पर पड़े लोगों का कल्याण, तमिल युवाओं को वैश्विक स्तर पर सफल बनाना सात लक्ष्यों में से एक है।

अन्य बातों के अलावा उन्होंने नगर निगमों के आसपास के क्षेत्रों की सड़कों सहित नागरिक सुविधाओं के लिए बजट में 300 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।

थेन्नारसु ने कहा कि राज्य ने अपनी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबी उन्मूलन में बहुत महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अनुसार तमिलनाडु  में गरीबी रेखा से नीचे केवल 2.2 प्रतिशत लोग हैं।

  (For more news apart from Tamil Nadu government presents budget 2024-25 based on “7 grand Tamil dreams”, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM