आंध्र प्रदेश: आदिवासी युवक से मारपीट करने और फिर चेहरे पर पेशाब करने के आरोप में छह गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

आंध्र प्रदेश: आदिवासी युवक से मारपीट करने और फिर चेहरे पर पेशाब करने के आरोप में छह गिरफ्तार
Published : Jul 19, 2023, 3:55 pm IST
Updated : Jul 19, 2023, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

प्रेम संबंध होने को लेकर एक आदिवासी युवक से हुए झगड़े के दौरान उस पर पेशाब करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ओंगोल (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिले के ओंगोल में एक लड़की के साथ प्रेम संबंध होने को लेकर एक आदिवासी युवक से हुए झगड़े के दौरान उस पर पेशाब करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मोटा नवीन को 19 जून को मन्नम रामंजनेयुलु और आठ अन्य व्यक्तियों ने पीटा और उस पर पेशाब किया। इनमें से दो आरोपी किशोर हैं, जबकि रामंजनेयुलु फरार है।

प्रकाशम जिले की पुलिस अधीक्षक मल्लिका गर्ग ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘रामंजनेयुलु और नवीन दोस्त थे, लेकिन रामंजनेयुलु के एक मित्र की जानकार लड़की से नवीन के रिश्ते के कारण दोनों मित्रों में झगड़ा हो गया था।’’

गर्ग ने बताया कि नवीन के लड़की के साथ भागने के बाद उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) संबंधी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे हिरासत में भी भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि इसके बावजूद नवीन और लड़की के बीच प्रेम संबंध बरकरार थे, जिसके कारण रामंजनेयुलु और उसके मित्र नाराज हो गए। उन्होंने बताया कि उनकी मित्रता में इतनी खटास पड़ गई कि उन्होंने एक-दूसरे से बात करना भी बंद कर दिया।

गर्ग ने बताया कि कुछ दिनों बाद रामंजनेयुलु ने सुलह करने के बहाने नवीन को बुलाया, लेकिन साथ में शराब पीने के बाद उसने और उसके मित्रों ने नवीन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर पेशाब भी किया। उन्होंने बताया कि हमले के बाद नवीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और वह इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती हुआ था, लेकिन उसने मामले को आगे नहीं बढ़ाया और न ही पेशाब की घटना के बारे में बताया।

गर्ग ने बताया कि पुलिस ने जब जांच की, तो उसे कुछ वीडियो मिले जिनमें कुछ लोग नवीन पर पेशाब करते दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम लागू किया क्योंकि नवीन एक आदिवासी समुदाय से संबंध रखता है।

गर्ग ने कहा कि यह जाति संबंधी किसी पूर्वाग्रह का मामला नहीं है, क्योंकि वे सभी दोस्त थे और रामंजनेयुलु एवं नवीन ने मिलकर कई गंभीर अपराध किए थे। उनके खिलाफ करीब 30 मामले दर्ज हैं। ये दोनों बचपन के दोस्त थे। पुलिस रामंजनेयुलु की तलाश कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM