Maharashtra: ठाणे में अस्पताल के बिजली मीटर कक्ष में लगी आग, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

Maharashtra: ठाणे में अस्पताल के बिजली मीटर कक्ष में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Published : Jul 19, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Jul 19, 2023, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

घटना के समय अस्पताल में मरीज थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित तीन मंजिला अस्पताल के बिजली मीटर कक्ष में बुधवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि घोड़बंदर मार्ग पर कासरवाड़ावली इलाके में स्थित अस्पताल में देर रात एक बज कर करीब 50 मिनट पर आग लगी, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। अस्पताल का संचालन स्थानीय निकाय करता है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय अस्पताल में मरीज थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय अग्निशमन दल के कर्मी और आपदा प्रबंधन दल तुरंत मौके पर पहुंचे और देर रात करीब ढाई बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

टीएमसी के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता ने कहा कि आग की वजह से जेनरेटर और महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड (एमएसईबी) की बिजली आपूर्ति के बीच कुछ तार क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि सभी मीटर और कनेक्शन को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गई और एमएसईबी कर्मियों द्वारा तारों को बदले जाने के बाद इसे बहाल कर दिया जाएगा। तडवी ने कहा कि भूतल के अलावा इस तीन मंजिला इमारत में एक बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के साथ-साथ डायलिसिस केंद्र और प्रसूति वार्ड भी है. 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM