जम्मू कश्मीर: कठुआ में भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही, ढहे कई मकान, पांच की मौत

खबरे |

खबरे |

जम्मू कश्मीर: कठुआ में भारी बारिश ने फिर मचाई तबाही, ढहे कई मकान, पांच की मौत
Published : Jul 19, 2023, 12:20 pm IST
Updated : Jul 19, 2023, 12:22 pm IST
SHARE ARTICLE
representational Image
representational Image

मलबे के नीचे तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक मकान ढह जाने से बुधवार को पांच लोगों की मौत हो गई तथा मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

अधिकारी ने बताया कि कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवदीप सिंह जामवाल की निगरानी में बानी तहसील के प्रभावित गांवों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से सुरजन गांव में एक मकान ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे के नीचे तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है।

अधिकारी ने बताया कि बानी तहसील के कई अन्य गांवों से भी भारी बारिश के कारण मकान गिरने तथा दो लोगों की जान जाने की खबरें मिली हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM