Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में बारिश के बीच बिजली गिरने से सात लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में बारिश के बीच बिजली गिरने से सात लोगों की मौत
Published : Jul 19, 2024, 2:17 pm IST
Updated : Jul 19, 2024, 2:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Seven people died due to lightning amid rain in Madhya Pradesh (सांकेतिक फोटो)
Seven people died due to lightning amid rain in Madhya Pradesh (सांकेतिक फोटो)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में राज्य में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से नौ वर्षीय एक लड़के समेत सात लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में राज्य में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को अशोक नगर जिले के सदोरा क्षेत्र के बंगरिया-चक्क गांव में बिजली गिरने से गुरा बाई (36) और गीता बाई (35) नामक दो महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि इसी तरह छतरपुर में कक्षा तीन का छात्र रविंदर रायकवार गढ़ीमलहरा क्षेत्र में स्कूल मैदान में खेलते समय बिजली गिरने से मारा गया जबकि जिले के महाराजपुर क्षेत्र में किसान लखन कुशवाह की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में बिजली गिरने से एक महिला और एक पुरुष, जबकि पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र में एक 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। तीन  भी वज्रपात की चपेट में आकर मारी गईं।

आईएमडी भोपाल केंद्र की पूर्वानुमान प्रभारी दिव्या सुरेंद्रन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।(pti)

(For More News Apart from Seven people died due to lightning amid rain in Madhya Pradesh, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM