महाराष्ट्र : उद्योगपति रतन टाटा को ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : उद्योगपति रतन टाटा को ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित
Published : Aug 19, 2023, 5:14 pm IST
Updated : Aug 19, 2023, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुंबई:  दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने ‘टाटा संस’ के 85 वर्षीय मानद चेयरमैन को यह पुरस्कार दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पर प्रदान किया।

पुरस्कार में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि टाटा को ‘उद्योग रत्न’ के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी क्षेत्रों में टाटा समूह का गहन योगदान है। टाटा का मतलब ‘भरोसा’ है।’’ टाटा समूह छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में कारोबार करता है।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM