अगले कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र सरकार में होगा बड़ा फेरबदल : वडेट्टीवार का दावा

खबरे |

खबरे |

अगले कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र सरकार में होगा बड़ा फेरबदल : वडेट्टीवार का दावा
Published : Aug 19, 2023, 3:25 pm IST
Updated : Aug 19, 2023, 3:25 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार -pti
फोटो साभार -pti

वडेट्टीवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में अगले कुछ सप्ताहों में राज्य सरकार में बड़े बदलाव नजर आएंगे।

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को दावा किया कि आगामी सप्ताह में ‘मुख्य कुर्सी’ समेत राज्य सरकार में बड़े बदलाव होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राकांपा में अजित पवार के नेतृत्व वाला धड़ा महाराष्ट्र सरकार में सत्तारूढ़ घटक हैं। पिछले महीने अजित पवार शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा से अलग होकर सरकार में शामिल हो गए थे।

वडेट्टीवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में अगले कुछ सप्ताहों में राज्य सरकार में बड़े बदलाव नजर आएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने कहा, ‘‘मुख्य कुर्सी पर भी बदलाव होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सरकार बदलेगी, बल्कि सितंबर में मुख्य कुर्सी पर बदलाव होगा।’’

पिछले महीने सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ हाथ मिलाने के बाद अजित पवार दूसरे उपमुख्यमंत्री बन गए जबकि उनके आठ पार्टी सहयोगियों को मंत्रियों के रूप में शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अन्य उपमुख्यमंत्री हैं। जून, 2022 में शिंदे द्वारा बगावत किए जाने और शिवसेना में विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिंदे भाजपा के साथ हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए थे।

Location: India, Maharashtra, Nagpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM