भीलवाड़ा में डेढ़ किलो अफीम व सात किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, दो गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

भीलवाड़ा में डेढ़ किलो अफीम व सात किलो अफीम डोडा चूरा बरामद, दो गिरफ्तार
Published : Sep 19, 2023, 3:44 pm IST
Updated : Sep 19, 2023, 3:44 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

वह मादक पदार्थ की तस्करी कर रही कार को एस्कॉर्ट (अनुरक्षण) कर रहा था।

जयपुर: राजस्थान में अपराध अन्वेषण शाखा की विशेष टीम ने भीलवाड़ा जिले में 1.54 किलोग्राम अफीम व सात किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन ने यहां एक बयान में बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने मंगलवार को गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को थाना गुलाबपुरा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी कर बाइक सवार गोपाल को पकड़ा गया। दिनेश के मुताबिक, गोपाल ने बताया कि वह मादक पदार्थ की तस्करी कर रही कार को एस्कॉर्ट (अनुरक्षण) कर रहा था।

उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में पीछे से एक कार आई जिसे रुकवा कर तलाशी ली गई तो उच्च गुणवत्ता की 1.54 किलोग्राम अफीम और सात किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोपाल व भेरू लाल को थाना पुलिस ने मादक पदार्थ संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया और दोनों वाहन तथा नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM