उत्तर प्रदेश के बदायूं में नेता की गोली मारकर हत्या

खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश के बदायूं में नेता की गोली मारकर हत्या
Published : Nov 19, 2022, 1:10 pm IST
Updated : Nov 19, 2022, 1:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Leader shot dead in Badaun, Uttar Pradesh
Leader shot dead in Badaun, Uttar Pradesh

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओ पी सिंह ने बताया कि कश्यप के शव के पास उनका चौपहिया वाहन एवं एक तमंचा भी मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों...

बदायूं (उत्तर प्रदेश) :  बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में विश्व हिंदू सेवा दल की जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप की कथित रूप से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के गिधौल गांव निवासी कश्यप (30) ने अनियमितताओं को लेकर गांव के कोटेदार की हाल में मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी और इसी बात को लेकर कोटेदार से उनकी रंजिश थी।

सूत्रों ने बताया कि कश्यप की शुक्रवार रात कथित रूप से हत्या कर दी गई। 

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओ पी सिंह ने बताया कि कश्यप के शव के पास उनका चौपहिया वाहन एवं एक तमंचा भी मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने गांव के कोटेदार धीरेंद्र पर हत्या का शक जाहिर किया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।.

ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदीप कश्यप भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के करीबी थे।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM