नोएडा में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

नोएडा में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार
Published : Nov 19, 2022, 12:26 pm IST
Updated : Nov 19, 2022, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Police encounter with miscreants in Noida, one arrested
Police encounter with miscreants in Noida, one arrested

पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो कुछ दूर आगे जाकर उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पर गोलीबारी की।

नोएडा (उप्र) : नोएडा में पुलिस ने गैंगस्टर कानून के तहत दर्ज एक मामले में फरार आरोपी को शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस तिलपता चौक के पास 130 मीटर रोड पर तड़के जांच कर रही थी, तभी उसे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग आते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शक होने पर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने मोटरसाइकिल नहीं रोकी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो कुछ दूर आगे जाकर उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पर गोलीबारी की।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अमित उर्फ विक्की नाम के आरोपी के पैर में लगी और उसका साथी सुमित मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि विक्की गैंगस्टर कानून के तहत दर्ज मामले में वांछित था। इसके खिलाफ पहले से ही छह से अधिक मामले दर्ज हैं।.

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM