बिहार में Under construction पुल का हिस्सा गिरने से हुई श्रमिक की मौत

खबरे |

खबरे |

बिहार में Under construction पुल का हिस्सा गिरने से हुई श्रमिक की मौत
Published : Nov 19, 2022, 12:16 pm IST
Updated : Nov 19, 2022, 12:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Worker dies after part of under construction bridge collapses in Bihar
Worker dies after part of under construction bridge collapses in Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश ​कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने और घायल व्यक्ति के लिए...

नालंदा (बिहार) : बिहार के नालंदा जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वेना थाना क्षेत्र के भागन बीघा इलाके में हुई इस घटना में जनहानि पर दुख जताया। 

नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने और घायल व्यक्ति के लिए उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कुमार ने पटना में कहा, ‘‘हादसे से दुखी हूं। शोकसंतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना।’’

वेना थाने के प्रभारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब निर्माणाधीन पुल की सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा था। इस प्रक्रिया के दौरान, वहां काम कर रहे मजदूरों पर ढांचे का एक हिस्सा गिर गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे को चोटें आईं।’’ उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM