Two-day session of Rajasthan Assembly : राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार से होगा शुरू

खबरे |

खबरे |

Two-day session of Rajasthan Assembly : राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार से होगा शुरू
Published : Dec 19, 2023, 3:01 pm IST
Updated : Dec 19, 2023, 3:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Two-day session of Rajasthan Assembly will start from Wednesday
Two-day session of Rajasthan Assembly will start from Wednesday

सत्र 20 दिसंबर से शुरू होगा।

Two-day session of Rajasthan Assembly News In Hindi: राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार से शुरू होगा जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16वीं विधानसभा का प्रथम सत्र बुलाने की स्वीकृति प्रदान की है।

सत्र 20 दिसंबर से शुरू होगा। इस सत्र में पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कालीचरण सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ दिलाई जाएगी और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 115 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिलीं। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर अब पांच जनवरी को मतदान होगा। भाजपा की ओर से वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है।

(For more news apart from Two-day session of Rajasthan Assembly News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman  hindi )

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM