उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जम्मू यात्रा को लेकर तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

खबरे |

खबरे |

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जम्मू यात्रा को लेकर तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
Published : Jun 20, 2023, 6:33 pm IST
Updated : Jun 20, 2023, 6:33 pm IST
SHARE ARTICLE
 Vice President Jagdeep Dhankhar ( file photo)
Vice President Jagdeep Dhankhar ( file photo)

पराष्ट्रपति विशेष दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे और शीर्ष 10 विद्यार्थियों को स्वर्णपदक भी प्रदान करेंगे।

जम्मू: देश के उपराष्ट्रपति के रूप में बृहस्पतिवार को पहली बार जम्मू आ रहे जगदीप धनखड़ की यात्रा को लेकर यहां तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अपनी इस एकदिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति जम्मू विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति विशेष दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे और शीर्ष 10 विद्यार्थियों को स्वर्णपदक भी प्रदान करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और विश्वविद्यालय के कुलपति उमेश राय भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दीक्षांत समारोह के समापन के बाद उपराष्ट्रपति रियासी जिले में माता वैष्णो देवी की पूजा अर्चना भी करेंगे। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम से संबंधित सारी व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उपराष्ट्रपति का जम्मू और कश्मीर राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM