Tamil Nadu Liquor Deaths Case News: तमिलनाडु में जहरीली शराब ने मचाई तबाही, अबतक 29 की मौत, 60 की हालत गंभीर

खबरे |

खबरे |

Tamil Nadu Liquor Deaths Case News: तमिलनाडु में जहरीली शराब ने मचाई तबाही, अबतक 29 की मौत, 60 की हालत गंभीर
Published : Jun 20, 2024, 10:18 am IST
Updated : Jun 20, 2024, 10:18 am IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu Kallakurichi Liquor Deaths 29 died, 60 are in critical condition news In Hindi
Tamil Nadu Kallakurichi Liquor Deaths 29 died, 60 are in critical condition news In Hindi

कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में 18 जून को हुई घटना के पीड़ितों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं।

Tamil Nadu Kallakurichi Liquor Deaths Case News: कालाकुरिची- तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई है. जानकारी के अनुसार जहरीली शराब पीने से अबतक 29 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार इन लोगों ने पैकेट में मिलने वाली शराब पी थी।

कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में 18 जून को हुई घटना के पीड़ितों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति कन्नुकुट्टी (49) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 200 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है, जिसमें मेथनॉल मिला हुआ है।

बता दें कि कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की. जिलाधिकारी ने कल्लाकुरिचि में पत्रकारों को बताया कि अवैध देशी शराब पीने से 109 लोग बीमार हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि कालाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं.

स्टालिन ने आगे कहा कि इस अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा इसे रोकने में नाकाम रहे अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि अगर जनता ऐसे अपराधों में शामिल लोगों की जानकारी देगी तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जायेगी. समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों से सख्ती से निपटा जाएगा। 

आपको बता दें कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मौतों पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 (For More News Apart from Tamil Nadu Kallakurichi Liquor Deaths 29 died, 60 are in critical condition news In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM