महाराष्ट्र में दिसंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव : विपक्ष के नेता वडेट्टीवार का दावा

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र में दिसंबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव : विपक्ष के नेता वडेट्टीवार का दावा
Published : Aug 20, 2023, 11:33 am IST
Updated : Aug 20, 2023, 11:33 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इससे पहले महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुए थे।

चंद्रपुर (महाराष्ट्र): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के मध्य में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस साल दिसंबर में होंगे।  इससे पहले महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुए थे। विपक्ष के नेता ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने करीबी उद्योगियों को लाभ पहुंचाने के लिए जंगल से जुड़े कानूनों में बदलाव कर रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा 2024 के आम चुनावों में अपने फायदे के लिए सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाएगी। वडेट्टीवार ने दावा किया कि पार्टी को कम समय में चुनाव जीतने के लिए क्रिकेट के टी20 खिलाड़ी की तरह के खिलाड़ी की जरूरत थी इसलिए उन्हें इस पद के लिए चुना गया। वडेट्टीवार राज्य में कांग्रेस के एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें दूसरी बार प्रतिपक्ष बनाया गया है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM