मप्र में चुनाव से पहले हो सकते हैं नूंह जैसे दंगे : दिग्विजय सिंह ने जतायी आशंका

खबरे |

खबरे |

मप्र में चुनाव से पहले हो सकते हैं नूंह जैसे दंगे : दिग्विजय सिंह ने जतायी आशंका
Published : Aug 20, 2023, 1:06 pm IST
Updated : Aug 20, 2023, 1:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Nuh-like riots may happen before elections in MP: Digvijay Singh expressed apprehension
Nuh-like riots may happen before elections in MP: Digvijay Singh expressed apprehension

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आशंका जतायी कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की योजना मध्य प्रदेश में भी हरियाणा के नूंह की तरह दंगे कराने की है क्योंकि सत्ताधारी पार्टी जानती है कि उसके खिलाफ लोगों में बहुत नाराजगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी।

मप्र कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विधिक विमर्श 2023 कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘जिस तरह से इन लोगों ने हरियाणा के नूंह में दंगे किए, उनकी योजना (यहां भी) ऐसे ही दंगे भड़काने की है क्योंकि भाजपा जानती है कि उनके खिलाफ बहुत आक्रोश है..."

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘2018 में विवेक तन्खा ने कांग्रेस के समर्थन में हजारों वकील खड़े किए। तब हमने सरकार बनाई थी। एक बार फिर हमसे सबसे ज्यादा वकील जुड़े हैं, उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।’’

कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वकीलों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने आशंका जतायी कि चुनाव से पहले भाजपा की योजना हरियाणा के नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी दंगे कराने की है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भ्रष्टाचार की राज्य में कोई सीमा नहीं बची है। उन्होंने कहा, ‘‘अबकी बार हमारा मुकाबला भ्रष्टाचार की व्यवस्था से होगा। पंचायत स्तर से लेकर मंत्रालय स्तर तक प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है।’’ मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM