छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में किया विस्फोट, CRPF का एक जवान घायल

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में किया विस्फोट, CRPF का एक जवान घायल
Published : Sep 20, 2023, 1:37 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 1:37 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सुबह साढ़े सात बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एएसआई सागर सिंह तोमर घायल हो गए।.

-छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से बड़ूी खबर सामने आई है.  यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया. 

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में बुधवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम  विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कमारगुडा पुलिस शिविर के पास सुबह साढ़े सात बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एएसआई सागर सिंह तोमर घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन का दल गश्त पर रवाना हुआ था और जब वह सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित शिविर से लगभग एक किलोमीटर दूर था, तब बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में एएसआई तोमर के पैरों में मामूली चोटें आई हैं।

अधिकारियों के अनुसार, तोमर को शिविर में प्राथमिक उपचार देने के बाद दंतेवाड़ा के एक स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह घटना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अरनपुर (दंतेवाड़ा)-जगरगुंडा (सुकमा) मार्ग पर घटी, जिसका निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM