Maharashtra: पुणे में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल

खबरे |

खबरे |

Maharashtra: पुणे में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल
Published : Oct 20, 2023, 10:36 am IST
Updated : Oct 20, 2023, 10:36 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती तालुका में दुर्घटनाग्रस्त विमान एक निजी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी का था।

पुणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक गांव के निकट बृहस्पतिवार की शाम एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक पायलट घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विमान में केवल पायलट सवार था।

पुलिस ने पहले बताया था कि पायलट के अलावा विमान में एक और व्यक्ति सवार था और हादसे के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, बाद में उसने कहा कि उनके द्वारा एकत्रित की गयी सूचना से पता चलता है कि पायलट के अलावा विमान में कोई और सवार नहीं था। पुलिस ने बताया कि पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती तालुका में दुर्घटनाग्रस्त विमान एक निजी उड़ान प्रशिक्षण अकादमी का था।

बारामती पुलिस थाने के निरीक्षक प्रभाकर मोरे ने कहा, ‘‘एक प्रशिक्षण विमान (रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी से संबंधित) शाम लगभग पांच बजे बारामती तालुका अंतर्गत कटफल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पायलट को चोटें आयी हैं। हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि क्या घटना के वक्त विमान में कोई और यात्री भी सवार था।’’

दुर्घटना का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। मोरे ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का एक दल शुक्रवार को दुर्घटनास्थल की जांच करेगा और हादसे की जांच शुरू करेगा।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM