ओडिशा: व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर फेंका तेजाब, दो बच्चे समेत चार लोग झुलसे

खबरे |

खबरे |

ओडिशा: व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर फेंका तेजाब, दो बच्चे समेत चार लोग झुलसे
Published : Feb 21, 2023, 11:10 am IST
Updated : Feb 21, 2023, 11:10 am IST
SHARE ARTICLE
Odisha: Man throws acid on his wife and in-laws
Odisha: Man throws acid on his wife and in-laws

चारों घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बालेश्वर (ओडिशा) :  ओडिशा के बालेश्वर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दो महिलाएं और दो बच्चे झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार को सदर पुलिस थाने के विमपुरा गांव में उस समय हुई, जब एक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी को नीलागिरि इलाके के संतारागादिया स्थित अपने घर ले जाने के लिए अपनी ससुराल आया।

पुलिस ने बताया कि महिला ने जब उसके साथ जाने से इनकार कर दिया जो उसने उस पर तेजाब फेंक दिया और महिला को बचाने आई उसकी बड़ी बहन भी इस दौरान झुलस गई। उसने बताया कि महिला की बड़ी बहन का बेटा और बेटी भी इस हमले में झुलस गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया। चारों घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों बच्चों और उनकी मां की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन आरोपी की दूसरी पत्नी की हालत गंभीर है और उसे कटक स्थित एससीबी चिकित्सकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल में रेफर किया गया है।

बालेश्वर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि आरोपी की पहचान चंदन राणा के रूप में की गई है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। आरोपी ने मात्र डेढ़ महीने पहले पीड़ित महिला से विवाह किया था और वह उसे शादी के बाद अपने गांव ले गया था, लेकिन पीड़िता को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद वह वहां से भाग आई।.

महिला के भाई जागेश मंडल ने बताया कि राणा ने उसकी बहन से विवाह करते समय अपने पहले से शादीशुदा होने की बात नहीं बताई थी।. राणा एक सुनार की दुकान पर काम करता है और पुलिस को संदेह है कि उसने अपराध में जिस तेजाब का इस्तेमाल किया था, वह उसने संभवत: दुकान से लिया था।

Location: India, Odisha, Balasore

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM