गोवा में 25 लाख रुपये मूल्य के मादक द्रव्य के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

गोवा में 25 लाख रुपये मूल्य के मादक द्रव्य के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Feb 21, 2023, 10:45 am IST
Updated : Feb 21, 2023, 10:45 am IST
SHARE ARTICLE
One person arrested with drugs worth Rs 25 lakh in Goa
One person arrested with drugs worth Rs 25 lakh in Goa

अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पणजी :  गोवा पुलिस ने तटीय राज्य में गुजरात के मूल निवासी एक व्यक्ति के कब्जे से 25 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर अंजुना पुलिस की एक टीम ने सोमवार को उत्तरी गोवा जिले के सियोलिम में एक विला पर छापा मारा। इस विला को आरोपी जयराजसिंह किरीटसिंह चावड़ा (33) ने किराए पर लिया था।

अधिकारी ने बताया कि घर की तलाशी के दौरान, पुलिस को 475 शीशियां मिलीं जिनमें 4.7 लीटर केटामाइन था, जिसका इस्तेमाल नशे के लिये किया जाता है। इसके अलावा वहां से 270 ग्राम चरस भी मिली। उन्होंने कहा कि मादक द्रव्य की कीमत 25 लाख रुपये है। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Location: India, Goa, Panaji

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM