नगालैंड विधानसभा चुनाव : चुनाव के बीच दो लोगों का हुआ अपहरण

खबरे |

खबरे |

नगालैंड विधानसभा चुनाव : चुनाव के बीच दो लोगों का हुआ अपहरण
Published : Feb 21, 2023, 3:56 pm IST
Updated : Feb 21, 2023, 3:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Two people abducted in the midst of elections in Nagaland
Two people abducted in the midst of elections in Nagaland

दोनों व्यक्ति पार्टी के सदस्य नहीं हैं, लेकिन एनपीएफ उम्मीदवार के आवास पर रह रहे हैं।

तिजित (नगालैंड) : नगालैंड में विधानसभा चुनाव के बीच नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार के आवास से दो लोगों का अपहरण किया गया और मोन जिले में एक वाहन को आग लगा दी गई। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।., उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने बाद में एक व्यक्ति को छोड़ दिया, जबकि दूसरे को छुड़ाने के लिए अभियान जारी है।

मोन के पुलिस अधीक्षक टी. उनियल किचू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तिजित विधानसभा क्षेत्र से नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार के आवास से बीती रात दो लोगों के अपहरण की घटना हुई।

दोनों व्यक्ति पार्टी के सदस्य नहीं हैं, लेकिन एनपीएफ उम्मीदवार के आवास पर रह रहे हैं।. उन्होंने कहा कि जिस इलाके में अपहरण हुआ, उसी इलाके में एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया।. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही कुछ लोगों के गिरफ्तार होने की उम्मीद है।"

Location: India, Nagaland, Kohima

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM