आंध्रप्रदेश : तेजाब हमले का शिकार हुई महिला की मौत, छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

आंध्रप्रदेश : तेजाब हमले का शिकार हुई महिला की मौत, छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Published : Jun 21, 2023, 4:37 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 4:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Andhra Pradesh: Acid attack victim dies, murder case registered against six people
Andhra Pradesh: Acid attack victim dies, murder case registered against six people

मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने पिछले हफ्ते येडला फ्रांसिका पर तेजाब फेंक दिया था।

एलुरु (आंध्र प्रदेश):  तेजाब हमले का शिकार हुई महिला ने विजयवाड़ा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। मोटरसाइकिल पर सवार छह लोगों ने पिछले हफ्ते येडला फ्रांसिका पर तेजाब फेंक दिया था। एलुरु जिले की पुलिस अधीक्षक डी. मैरी प्रंसाथि ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि फ्रांसिका की विजयवाड़ा में इलाज के दौरान मौत हो गई।

येडला फ्रांसिका (35) 13 जून की रात करीब नौ बजे अपने कार्यस्थल से लौट रही थी। उसके घर से महज 100 गज की दूरी पर आरोपी सतीश और दोपहिया वाहन पर सवार पांच अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोका और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, सतीश के फ्रांसिका की बहन के साथ संबंध थे, जिस पर फ्रांसिका को आपत्ति थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में सतीश, मोहन, सूर्य प्रकाश और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी दोस्त हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन महिला की मौत के बाद अब इसे धारा 302 (हत्या) में बदल दिया जाएगा।.

Location: India, Andhra Pradesh, Eluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM