मुंबई : हवाईअड्डा के आसपास मुक्त हवाई क्षेत्र में पैराग्लाडिंग पर 23 जून से 21 अगस्त तक रोक

खबरे |

खबरे |

मुंबई : हवाईअड्डा के आसपास मुक्त हवाई क्षेत्र में पैराग्लाडिंग पर 23 जून से 21 अगस्त तक रोक
Published : Jun 21, 2023, 4:49 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यह आदेश मंगलवार को मुंबई के पुलिस के उपायुक्त (संचालन) द्वारा जारी किया गया।

मुंबई: मुंबई पुलिस ने शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के आसपास मुक्त हवाई क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और गुब्बारे व अन्य प्रकाश उत्सर्जक वस्तुएं उड़ाने पर 23 जून से 21 अगस्त तक प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने निर्धारित क्षेत्र में ज्यादा ऊंचाई पर फूटने वाले पटाखे जलाने, पतंग उड़ाने और लेजर किरणें उत्सर्जित करने पर भी रोक लगा दी है।

यह आदेश मंगलवार को मुंबई के पुलिस के उपायुक्त (संचालन) द्वारा जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के संचालन, गुब्बारों के उड़ने, ऊंचाई पर फूटने वाले पटाखे जलाने, पतंग उड़ाने और प्रकाश उत्सर्जक वस्तुओं के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जुहू एअरोडोम और नौसैनिक अड्डा आईएनएस शिकरा के आसपास मुक्त हवाई क्षेत्र में विमानों के सुरक्षित संचालन के लिए खतरा पैदा होने के संबंध में कई रिपोर्ट मिली थीं।

आदेश के मुताबिक, ये वस्तुएं विमानों के सुरक्षित रूप से उड़ान भरने और जमीन पर उतरने की प्रक्रिया में कोई बाधा न उत्पन्न करें, इसके लिए तत्काल जरूरी कदम उठाने की जरूरत थी। यही कारण है कि मुक्त हवाई क्षेत्र में उड़ान के संबंध में 60 दिन के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति विमानों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने के इरादे से किसी शख्स को ऐसी गतिविधि में लिप्त पाता है, तो उसे तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करना चाहिए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM