मुंबई शहर और इसके उपनगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' घोषित
Mumbai Monorail Rescue Operation:मुंबई में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। महानगर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच मुंबई में 20 किमी. के एलीवेटेड मार्ग पर चलने वाली मोनो रेल सेवा भी बारिश के कारण मंगलवार शाम 6.30 बजे अचानक थम गई। (Mumbai Monorail Rescue Operation News in Hindi)
ट्रेन में फंसे 582 यात्रियों द्वारा सहायता के लिए बीएमसी के आपात सहायता नंबर पर फोन किया गया, तो तुरंत तीन स्नोर्कल व्हिकल की मदद से यात्रियों के मोनो रेल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
एमएमआरडीए के अधिकारियों के अनुसार, मुंबई की मोनोरेल ट्रेन मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एलिवेटेड ट्रैक पर रुक गई थी, क्योंकि इसकी इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित हो गई थी। हालांकि, अग्निशमन दल की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब मोनो रेल सेवाओं को ठीक करने का काम किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द सामान्य संचालन बहाल हो सके
मुंबई शहर और इसके उपनगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' घोषित किया गया है। इसके अलावा, बुधवार के लिए मुंबई-एमएमआर क्षेत्र के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जो संभावित भारी बारिश और अन्य मौसम संबंधी चुनौतियों के मद्देनजर उठाया गया एक सुरक्षा उपाय है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में स्थिति की समीक्षा के बाद कहा कि अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। फडणवीस के अनुसार नांदेड़ में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 12 से 14 लाख एकड़ खड़ी फसल के नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को हुए इस नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि उनकी मदद की जा सके।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे में पानी भर जाने के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। यह हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, और पानी भर जाने से दिन भर उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ा।
(For more news apart from 582 passengers rescued in Monorail accident in Mumbai news in hindi, Stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)