दर्दनाक हादसा; माता वैष्णो देवी का दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

खबरे |

खबरे |

दर्दनाक हादसा; माता वैष्णो देवी का दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
Published : Aug 21, 2025, 11:44 am IST
Updated : Aug 21, 2025, 11:44 am IST
SHARE ARTICLE
A bus full of devotees going to visit Mata Vaishno Devi overturned, 1 dead, more than 40 injured
A bus full of devotees going to visit Mata Vaishno Devi overturned, 1 dead, more than 40 injured

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रही एक बस पुल से नीचे गिरी

Jammu-Kashmir Road Accident News: जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब अमरोहा से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रही एक बस पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गुरुवार तड़के हुआ। (Jammu-Kashmir Road Accident News in Hindi) 

जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब बस जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जतवाल क्षेत्र से गुजर रही थी। अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और वह करीब 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरी। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 81 बीटी 7688 है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य के लिए आगे आए। उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सांबा जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है। यह बड़ा सड़क हादसा सांबा के जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग जतवाल पर हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब सभी यात्री सो रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हादसा ड्राइवर की गलती की वजह से हुआ। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रही हैं।

(For more news apart from A bus full of devotees going to visit Mata Vaishno Devi overturned, 1 dead, more than 40 injured news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM