ममता बनर्जी स्पेन से दुबई पहुंचीं, निवेशकों के साथ करेंगी बैठकें

खबरे |

खबरे |

ममता बनर्जी स्पेन से दुबई पहुंचीं, निवेशकों के साथ करेंगी बैठकें
Published : Sep 21, 2023, 2:03 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 2:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Mamta Banerjee  (file photo)
Mamta Banerjee (file photo)

बनर्जी राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए 12 सितंबर को स्पेन रवाना हुई थीं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्पेन की ‘‘सफल’’ यात्रा के बाद बृहस्पतिवार सुबह संयुक्त अरब अमीरात पहुंचीं जहां वह एक कारोबारी सम्मेलन समेत कई बैठकों में भाग लेंगी। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि बनर्जी का 23 सितंबर को कोलकाता लौटने तक दुबई में ही ठहरने का कार्यक्रम है। वह वहां एक कारोबारी सम्मेलन में भाग लेंगी और अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के एक समूह से भी मुलाकात करेंगी।

उन्होंने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री आज सुबह संयुक्त अरब अमीरात पहुंचीं। वह अगले दो दिन वहां रहेंगी और एक कारोबारी सम्मेलन समेत कई बैठकों में शामिल होंगी। वह एनआरआई के एक समूह से भी मुलाकात करेंगी।’’

बनर्जी राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए 12 सितंबर को स्पेन रवाना हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि स्पेन में उन्होंने मैड्रिड और बार्सीलोना की यात्रा की। उन्होंने कई निवेशकों से मुलाकात की और अनिवासी भारतीयों के साथ बैठकें कीं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार ने युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए राज्य में एक अकादमी स्थापित करने के उद्देश्य से स्पेन की फुटबॉल लीग ला लीगा के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

बनर्जी मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी समेत अपनी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गयी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मैड्रिड में प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM