कांग्रेस ने राजस्थान के लिए जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली सूची, गहलोत व पायलट का नाम शामिल

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस ने राजस्थान के लिए जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली सूची, गहलोत व पायलट का नाम शामिल
Published : Oct 21, 2023, 3:42 pm IST
Updated : Oct 21, 2023, 3:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress releases first list of 33 candidates for Rajasthan, names of Gehlot and Pilot included
Congress releases first list of 33 candidates for Rajasthan, names of Gehlot and Pilot included

कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को उनके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र नाथद्वार से उम्मीदवार बनाया है।

New Delhi: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 33 उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम भी शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, गहलोत को उनके विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा से ही उम्मीदवार बनाया गया है। पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे जहां से वह वर्तमान विधायक हैं।

कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को उनके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र नाथद्वार से उम्मीदवार बनाया है। बायतू से पूर्व मंत्री हरीश चौधरी और सवाई माधोपुर से दानिश अबरार को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने गत बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की थी। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM