जम्मू क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

जम्मू क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत
Published : Oct 21, 2023, 9:44 am IST
Updated : Oct 21, 2023, 9:44 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वहीं दूसरी दुर्घटना किश्तवाड़ जिले के कंडीनी इलाके की है,

जम्मू :  जम्मू-कश्मीर के जम्मू और किश्तवाड़ जिलों में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में शुक्रवार को सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जरकोटली में एक ट्रक पुल के डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गिर गया, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में ट्रक का चालक और खलासी भी शामिल हैं।

वहीं दूसरी दुर्घटना किश्तवाड़ जिले के कंडीनी इलाके की है, जहां एक कार सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में जा गिरी, जिससे सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदन लाल, राकेश कुमार और ध्यान सिंह के रूप में हुई है। 

अधिकारियों के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ''कंडीनी क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना, जिसमें कार के चिनाब नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, की खबर मिलने के तुरंत बाद किश्तवाड़ जिलाधिकारी डॉ. देवांश यादव से बात की।'' उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM