हिमाचल में भाजपा ने की शिकायत: ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाले हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

खबरे |

खबरे |

हिमाचल में भाजपा ने की शिकायत: ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाले हैं कांग्रेस कार्यकर्ता
Published : Nov 21, 2022, 5:48 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP complains in Himachal: Congress workers camped outside EVM strong room
BJP complains in Himachal: Congress workers camped outside EVM strong room

भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज कर दावा किया कि ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस के ...

शिमला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज कर दावा किया कि ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डालकर कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और वे मशीनों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के सह-संयोजक दिनेश चौहान ने कहा कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी उम्मीदवारों ने सूचित किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर ईवीएम के स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू तान लिये हैं और परिसर के अंदर बेरोकटोक से घूम रहे हैं।

शिकायत के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता निश्चित दूरी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ईवीएम की पहरेदारी के बहाने फायदा उठाने की कोशिश कर रही है और ईवीएम की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।’’

उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया कि आयोग के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना आठ दिसंबर को होगी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM