उप्र : जमीन विवाद में भतीजों ने लाठियों से पीट-पीटकर की अपने ही चाचा हत्‍या

खबरे |

खबरे |

उप्र : जमीन विवाद में भतीजों ने लाठियों से पीट-पीटकर की अपने ही चाचा हत्‍या
Published : Nov 21, 2022, 3:04 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 3:04 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Nephews killed uncle in land dispute
UP: Nephews killed uncle in land dispute

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के शिकरापुर गांव में रहने वाले राम भरोसे का अपने भतीजों से जमीन को लेकर...

शाहजहांपुर; उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में जमीन विवाद में भतीजों ने सोमवार सुबह अपने चाचा की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के शिकरापुर गांव में रहने वाले राम भरोसे (42) का अपने भतीजों से जमीन को लेकर कुछ विवाद था। 

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद घर के बाहर पड़ी जमीन पर बंटवारा हो गया, जिस पर राम भरोसे सोमवार सुबह खेत से लाकर मिट्टी डाल रहा था।

बाजपेई के मुताबिक, इसी बीच राम भरोसे के भतीजे देवेंद्र, ओमेंद्र, हरेंद्र, हिमांशु और शिशुपाल वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में वाद विवाद शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान इन लोगों ने राम भरोसे पर कथित तौर पर लाठियों से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बाजपेई के अनुसार, पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM