Karnataka News: उत्तर कन्नड़ जिले में सब्जी ट्रक और ट्रिपर की टक्कर में 9 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Karnataka News: उत्तर कन्नड़ जिले में सब्जी ट्रक और ट्रिपर की टक्कर में 9 लोगों की मौत
Published : Jan 22, 2025, 9:58 am IST
Updated : Jan 22, 2025, 9:58 am IST
SHARE ARTICLE
Karnataka 9 dead as vegetable truck collides with tripper News in Hindi
Karnataka 9 dead as vegetable truck collides with tripper News in Hindi

बुधवार की सुबह जिस सब्जी के ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे वह 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया।

Karnataka 9 dead as vegetable truck collides with tripper News in Hindi: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में आज सुबह (22 जनवरी) सब्ज़ियाँ ले जा रहे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर एक ट्रिपर से टकरा जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह घटना गुलपुरा गाँव के पास यालापुरा हाईवे पर हुई। हादसा बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे हुआ। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह जिस सब्जी के ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे वह 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। पीड़ित सभी फल विक्रेता थे, जो सावनूर से फल बेचने के लिए येल्लापुरा मेले की ओर जा रहे थे। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने बताया कि वे सावनूर-हुबली सड़क पर यात्रा कर रहे थे, तभी जंगल वाले इलाके में यह दुर्घटना हुई।

नारायण ने मीडिया को बताया, "सुबह करीब 4:00 बजे, ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में ट्रक को एकदम बाईं ओर मोड़ दिया और करीब 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा।" उन्होंने कहा कि घाटी में सड़क पर कोई सुरक्षा दीवार नहीं थी।

अधिकारी ने बताया, "नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

सिंधनूर में एक और सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत

इस बीच, कर्नाटक के रायचूर में एक वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। यह घटना सिंधनूर में हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। सिंधनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

(For more news apart from Karnataka 9 dead as vegetable truck collides with tripper News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM

विवादों को लेकर बोले Salman Khan, मैं इससे बहुत दूर हूं... मैंने पहले ही बहुत उलझने देखी है

30 Mar 2025 5:54 PM

Dara Singh के बाद इस खेल में यह सिख युवक दे रहा मात, कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों कर चुका है ढेर

29 Mar 2025 7:12 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास ख़बरें | Spokesman TV | LIVE | Date 29/03/2025

29 Mar 2025 7:07 PM