गुवाहाटी दोहरा हत्याकांड: मेघालय की खाई में से एक व्यक्ति के शव के हिस्से बरामद

खबरे |

खबरे |

गुवाहाटी दोहरा हत्याकांड: मेघालय की खाई में से एक व्यक्ति के शव के हिस्से बरामद
Published : Feb 22, 2023, 11:46 am IST
Updated : Feb 22, 2023, 11:46 am IST
SHARE ARTICLE
Guwahati double murder: Body parts of a man recovered from a ditch in Meghalaya
Guwahati double murder: Body parts of a man recovered from a ditch in Meghalaya

मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम शव के अवशेषों का पता लगाने के लिए तीनों गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार सुबह मेघालय ले गई थी। 

गुवाहाटी : गुवाहाटी पुलिस की एक टीम ने एक व्यक्ति के शव के कुछ हिस्से बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरोप है कि अमरज्योति डे (32) की पत्नी और पत्नी के दोस्तों ने डे और उनकी मां की हत्या कर दी थी और शवों के टुकड़े करके पड़ोसी मेघालय ले जाकर खाई में फेंक दिए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 फरवरी को चेरापूंजी के पास व्यक्ति की मां के शव के अवशेष मिले थे।

गुवाहाटी पुलिस की टीम ने इस 'दोहरे हत्याकांड' मामले में मेघालय पुलिस की मदद से शव के अवशेष बरामद करने के लिए मेघालय में दावकी रोड पर खासी पहाड़ियों की घाटियों में एक व्यापक खोज अभियान चलाया। मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम शव के अवशेषों का पता लगाने के लिए तीनों गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार सुबह मेघालय ले गई थी। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया, “हमने पूरे दिन अलग-अलग स्थान पर तलाशी अभियान चलाया। नतीजा सकारात्मक रहा और हमें व्यक्ति के शरीर के कुछ हिस्से मिले।”

अमरज्योति डे की पत्नी और उसके दो साथियों ने कथित तौर पर पिछले साल जुलाई-अगस्त में डे और उनकी मां शंकरी डे (62) की हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी की पहचान बंदना कलिता (32) जबकि उसके दो “करीबी दोस्तों” की शिनाख्त धंती डेका (32) और अरूप डेका (27) के रूप में हुई । बंदना और अरूप को गुवाहाटी से जबकि धंती को तिनसुकिया जिले से गिरफ्तार किया जा चुका है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM